वाराणसी, अक्टूबर 6 -- वाराणसी। अस्सी स्थित पूर्वाम्नाय श्रीदक्षिणामूर्ति मठ में विश्व कल्याण और आध्यात्मिक जागरण की भावना से गायत्री के सामूहिक पुरश्चरण का सात दिवसीय अनुष्ठान मंगलवार को पूरा हुआ। बीकानेर के पं. किशनलाल जोशी के आचार्यत्व में मठ के दंडी संन्यासी स्वामी वन वैभवारण्य सरस्वती के सानिध्य में 30 सितम्बर से यह अनुष्ठान प्रारंभ हुआ था। अनुष्ठान के बाद जप-हवन-तर्पण के साथ ही दंडी संन्यासियों और वेदपाठी विद्यार्थियों का भंडारा और संध्या आरती के पूर्व प्रवचन भी आयोजित किया गया। संचालन वानप्रस्थी संत हेमचंद्र झा और राजेश चैतन्य ब्रह्मचारी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...