नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- हिंदू शास्त्रों और पुराणों में कई शक्तिशाली मंत्रों की जिक्र किया गया है। इन्हीं में से एक मंत्र गायत्री मंत्र। शास्त्रों में इसका खास महत्व बताया गया है। इस मंत्र को लेकर मान्यता है कि इसके जाप से व्यक्ति के सारे पाप और सारे दुख खत्म हो जाते हैं। लेकिन इस मंत्र का जाप करते वक्त कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। ऐसे में आज हम जानेंगे गायत्री मंत्र के जाप का सही नियम क्या है।गायत्री मंत्र क्या है? गायत्री मंत्र के जाप के नियम जानने से पहले जानते हैं कि गायत्री मंत्र क्या है और इस मंत्र का मतलब क्या है। गायत्री मंत्र को सावित्री मंत्र भी कहते हैं। सावित्री पांच तत्वों की देवी हैं। इस मंत्र को स्वयं माता गायत्री ने महर्षि विश्वामित्र को बताया था। मंत्र है -ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: ...