चतरा, मई 2 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी प्रखंड के राजपुर पंचायत अंतर्गत राजपुर गांव में मुख्य सड़क किनारे स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ राजपुर भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का जीवंत केंद्र बना हुआ है। यह प्रज्ञा पीठ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में संचालित हो रहा है, जहां नियमित रूप से धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। प्रत्येक गुरुवार को यहां सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें गुरु संदेशों एवं संस्कारों को लोगों के बीच साझा किया जाता है। वहीं प्रत्येक रविवार को बाल संस्कार शाला सह संगीत की नि:शुल्क कक्षाएं भी संचालित की जाती हैं, जिससे बच्चों में नैतिक शिक्षा, भारतीय संस्कृति एवं संगीत के प्रति रुचि विकसित हो सके। हालांकि वर्तमान में तीन मूलभूत समस्याओं के कारण इन कार्यक्रमों के संचालन में का...