आदित्यपुर, जनवरी 5 -- आदित्यपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार की संबद्ध शाखा आदित्यपुर-2 के मार्ग संख्या 10-11 स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ में 11 जनवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर माता भगवती देवी शर्मा एवं अखंड दीप की जन्म-शताब्दी पर आयोजित होने वाले 8वें राज्य स्तरीय रक्तदान शिविर का हिस्सा होगा। इसे लेकर रविवार को गायत्री प्रज्ञापीठ परिसर में गोष्ठी हुई, जिसमें रक्तदान शिविर की तैयारियों पर चर्चा की गई। गोष्ठी में प्रांतीय युवा संयोजक संतोष राय तथा उनके सहयोगी कालिंदी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में रक्तदाताओं से संपर्क कर उनकी सूची तैयार करने, संपर्क व प्रचार-प्रसार, उपहार वितरण, जलपान एवं भोजन व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था पर विचार-विमर्श किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...