लखनऊ, अक्टूबर 8 -- घायल अवस्था में केजीएमयू ट्रॉमा लाया गया था 18 टांके लगने के बाद डॉक्टरों ने सर्जरी विभाग में भर्ती किया लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को केजीएमयू के डॉक्टरों ने बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया। बलरामपुर अस्पताल में गायत्री को प्राइवेट रूम में भर्ती कर लिया गया है। निदेशक का कहना है कि डॉक्टरों की टीम पूर्व मंत्री की सेहत की निगरानी कर रही है। जरूरी जांचें भी कराई जाएंगी। 30 सितंबर को जेल अस्पताल में हमले के बाद पूर्व मंत्री को केजीएमयू लाया गया था। उनके सिर, हाथ समेत दूसरे अंगों में घाव थे। जांच के बाद उन्हें ट्रॉमा सर्जरी विभाग में भर्ती किया गया था। केजीएमयू डॉक्टरों का दावा था कि सिर में चोट लगने से स्पॉन्डलाटिस की समस्या उभर आई। लिहाजा उन्हें हड्डी रोग विभाग म...