गायत्री परिवार महिला मंडल ने किया पांच कुंडीय महायज्ञ
गिरडीह, जून 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार महिला मंडल गिरिडीह ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मकतपुर स्थित पंच मंदिर प्रांगण में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया। दीप प्रज्ज्वलन व मां गायत्री वंदना के साथ यज्ञ शुरू हुआ। संचालन भारती कुमारी, पूनम बरनवाल व उर्मिला बरनवाल ने किया। भारती कुमारी ने बताया कि शहर के 24 स्थानों पर पांच कुंडीय यज्ञ का संकल्प है, यह पांचवां आयोजन था। इसका उद्देश्य जन-जन में ईश्वर विश्वास, आत्मबल बढ़ाना और परिवारों में संस्कार परंपरा पुनर्स्थापित करना है। योग शिक्षिका पूनम बरनवाल ने योग साधना कराई और नियमित योग-प्राणायाम का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बिगड़ी जीवनशैली से रोग बढ़े हैं, योग से इनसे बचा जा सकता है। यह भी पढ़ें- योग विज्ञान संस्थान ने शिविर में योग के फायदे गिनाएं 33 कोटि देवी-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.