गढ़वा, दिसम्बर 16 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित महावीर मंदिर के प्रांगण में अखिल विश्व गायत्री परिवार के स्थानीय कार्यकर्ताओं की गोष्ठी प्रखंड समन्वयक विजय सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। गोष्ठी में सावित्री महिला मंडल का गठन किया गया। उसमें शशिमाला देवी को संचालिका और सुनीता देवी को सह संचालिका के रूप में चयन किया गया। वहीं मालती देवी, शीला देवी, रिंकी देवी व बबिता देवी को मंडल का सदस्य बनाया गया। गोष्ठी में उपस्थित जिला समन्वयक विनोद पाठक ने वर्तमान परिस्थिति पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये कहा कि महिलाओं की स्थिति मध्यकालीन युग से भी खराब हो चुकी है। मध्यकालीन युग में महिलाओं को सिर्फ भोग की वस्तु समझा जाता था। आज नारियां सभी क्षेत्रों में आगे बढ़कर भूमिका निभा रही हैं। इससे इंकार नहीं किया जा सकता लेकिन भारतीय समाज में पा...