सुल्तानपुर, जून 8 -- सुलतानपुर। गायत्री परिवार की ओर से रविवार को गोमती ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। 60 युवाओं ने माता भगवती देवी को समर्पित करते हुए रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ डॉ आरए वर्मा, डॉ सुभाष,पल्लवी वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजन के साथ किया। जिला समन्वयक डॉ सुधाकर सिंह ने सभी का धन्यवाद दिया। रक्तदान प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि गायत्री परिवार द्वारा आगामी रक्तदाता दिवस के दिन भी एक बड़ा शिविर मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में आयोजित किया जाएगा।।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...