गाजीपुर, अप्रैल 27 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। गायत्री प्रज्ञा मंडल मजुई की तरफ से सोमवार को शिक्षा क्षेत्र सादात के कंपोजिट विद्यालय मजुई मरदापुर के बच्चों को पठन पाठन सामग्री वितरित किया गया। गायत्री प्रज्ञा मंडल मजुई के संयोजक विजय कुमार यादव ने बताया कि शिक्षा व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करती है और जीवन में उपयोग है। उन्होंने बच्चों को समय का सदुपयोग करने और भविष्य में परिवार, समाज तथा राष्ट्र का एक अच्छा नागरिक बनकर सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान हेडमास्टर राम अवध सिंह यादव, उर्मिला देवी, महेंद्र कुमार, डॉ. अभिषेक यादव, अफगन अंसारी, सावित्री यादव, डॉ. सीमा देवी, महेंद्र सिंह यादव, पूनम चौरसिया, रोशन यादव, अजय प्रताप गौतम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक रामअवध सिंह यादव और आभार ज्ञापन डॉ. अभिषेक कुमार यादव ने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.