महाराजगंज, अप्रैल 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा नगर पालिका अंतर्गत मीराबाई नगर वार्ड के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर स्थित गायत्री शक्ति पीठ के द्वादश वार्षिकोत्सव के अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत पुराण कथा और गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। यह कलश शोभायात्रा रथ पर मां गायत्री के चित्र को स्थापित करने के बाद मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई। आयोजक मंडल के अनिल कुमार जायसवाल ने बताया कि यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से देव पूजन और गायत्री महायज्ञ आयोजित होगा। श्रद्धालुओं को प्रवचन सुनाएंगे। इस कलश शोभायात्रा में वार्ड सभासद अश्वनी रौनियार, इंजीनियर सुरेश खरवार, विवेक कुमार जायसवाल, रामचन्द्र विश्वकर्मा, जयप्रकाश विश्वकर्मा, अभिमन्यु जायसवाल, विनोद चौधरी, कृष्णमुरारी सिंह, योगेश्वर पांडेय, रामउग्रह चौधरी, रामचन्द्र चौहान, दिलीप ...