सराईकेला, मार्च 1 -- राजनगर : सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत गम्हरिया के दुग्धा आश्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार सरायकेला-खरसावां जिला इकाई की ओर से बाबा आर्तत्राण दास को गायत्री मंत्र वाला चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला ट्रस्टी शंभू नाथ अग्रवाल ने किया। सम्मान समारोह के बाद आगामी नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के आयोजन को लेकर बाबा आर्तत्राण दास के साथ चर्चा की गई। विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 23, 24 एवं 25 मार्च को तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ का समापन विधिवत हवन, पूर्णाहुति एवं दीप यज्ञ के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच 'अखंड ज्योति' पत्रिका का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में जिला उप ट्रस्टी राजेश साहु, त्रिलोचन महतो, राजनगर प्रखंड समन्वयक पिंटु र...