सराईकेला, मई 15 -- राजनगर : गायत्री परिवार ट्रस्ट राजनगर प्रखंड समन्वयक समिति प्रकोष्ठ की ओर से पंचायत सचिवालय राजनगर में शुक्रवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र सह पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रमाण पत्र सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बीईईओ दिनेश कुमार दंडपात एवं राजनगर पंचायत के मुखिया राजो टुडू उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, गुरुमाता भगवती देवी शर्मा एवं गायत्री माता के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप जलाकर किया।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ मलय कुमार ने कहा कि पढ़ाई लिखाई के साथ साथ अध्यात्मिक एवं धार्मिक ज्ञान भी जारूरी ह...