साहिबगंज, अप्रैल 12 -- मंडरो।मिर्जाचौकी दुर्गा मंदिर परिसर में गायत्री परिवार के तत्वावधान में रविवार की शाम को प्रखंड समन्वयक समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता अनिल कुमार ने की। मौके पर हरिहर प्रसाद मंडल व प्रखंड समन्वयक सुप्रिया वर्णवाल सहित कई सदस्य मौजूद थे। बैठक में प्रखंड समन्वयक सुप्रिया वर्णवाल ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य मानव में देवत्व के विकास के लिए परिवारों में संस्कार परंपरा को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन संस्कार, अन्नप्राशन संस्कार, मुंडन संस्कार एवं विद्यालंकार संस्कार जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में नैतिक मूल्यों का प्रसार किया जा सकता है। इन संस्कारों को प्रभावी ढंग से परिवारों तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत सुझाव भी दिए गए।बैठक के दौरान माता भगवती वंदनीया के शताब्दी वर्ष एवं अखंड दीप के 100 वर्ष पूर्ण ...