धनबाद, मार्च 2 -- अखिल विश्व गायत्री परिवार धन‌बाद जिला की ओर से रविवार को गायत्री शक्ति पीठ बस्ताकोला में होली मिलन समारोह हुआ। इसमें काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। होली के साथ धार्मिक संगीत का भी आयोजन किया गया। पुरुष व महिलाओं के बीच अबीर, गुलाल तथा फूल की वर्षा कर होली मनाई मनाई गई। होली के गीत पर सभी झूमते रहे। कार्यक्रम में भूली, जामाडोबा, बाघमारा, धनबाद, झरिया सहित कई स्थानों से लोग पहुंचे थे। अतं में शक्ति पाठ से कार्यक्रम का समापन हुआ। मौके पर विभूति शरण सिंह, हरेश चन्द्र ‌मिश्रा, एके गौतम, ममता सिंह, मृत्युंजय कुमार मिश्रा, मीरा सिंह, ऊषा कुमारी, दुलारी देवी, क्रांति देवी, संजय शर्मा, माधुरेंद्र सिंह, राजेश मिश्रा, संजय सिन्हा, गजेन्द्र सिंह, अरविद आनंद, सतीश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र शर्मा अधिवक्ता, संगीता देवी,...