रांची, मार्च 14 -- बेड़ो,प्रतिनिधि। महादानी मंदिर परिसर में शनिवार को गायत्री परिजन सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान गायत्री परिवार के सदस्यों ने कार्यक्रम की शुरुआत मां गायत्री के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित, पुष्प अर्पित व गायत्री मंत्र के साथ किया। इसके बाद गायत्री परिवार की दीक्षा लिए सदस्यों को सम्मानित किया गया। मौके पर गायत्री परिवार के राजेश्वर सिंह ने सदस्यों का स्वागत किया। वहीं मौके पर विजय कुमार, फौजदार पांडे,भीखा उरांव, वीरेंद्र प्रसाद, राधेश्याम सिंह, जगदीश प्रसाद गुप्ता, पवन कुमार गुप्ता, सोम कच्छप,राजेंद्र साहू,महावीर गोप,सुनीता देवी व अनीता देवी समेत कई गायत्री परिवार के सदस्य आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...