हरिद्वार, मार्च 11 -- हरिद्वार। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में कार्यकर्ताओं के लिए दो दिवसीय खेल महोत्सव का बुधवार को शुभारंभ हुआ। संस्था की अधिष्ठात्री शैलदीदी ने केसरिया ध्वज फहराकर खेलों का आगाज किया। शैल दीदी ने कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और सामूहिक शक्ति का प्रतीक हैं। खेलों के माध्यम से व्यक्तित्व का समग्र विकास होता है। खेल महोत्सव की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में युवा आइकॉन डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने टीम का नेतृत्व किया। उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। रस्साकशी में 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया। अवधेश पाण्डेय की टीम ने जीत दर्ज की। 400 मीटर दौड़ में जग्गू गढ़तिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने भी कौशल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महिल...