लखीमपुरखीरी, जून 25 -- गायत्री जयंती के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ पर गायत्री परिवार ने रक्तदानियों को सम्मानित किया। जिला समन्वयक रामखेलावन निषाद ने बताया गायत्री जयंती अखिल विश्व गायत्री परिवार की आस्था का प्रतीक है और इसी दिन गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा का महापरिनिर्वाण भी हुआ था। गायत्री शक्तिपीठ पर सुबह सामूहिक गायत्री मंत्र जप और पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसके साथ ही अन्नप्राशन सहित विविध संस्कार हुए। अतिथि के रूप में पहुंचे जिला अस्पताल के शल्य चिकित्सक प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार ने अधिवक्ता रामनरेश चौधरी, यज्ञदेव वर्मा, कुलदीप वर्मा, अजय वर्मा आदि रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। यह भी पढ़ें- गायत्री शक्तिपीठ में गायत्री मंत्रों का सामूहिक जप इस दौरान गायत्री परिजन उदय सिंह, डॉ....