साहिबगंज, जून 23 -- साहिबगंज। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा बुधवार को गायत्री शक्तिपीठ में गायत्री जयंती धूमधाम से मनाने को लेकर जोर शोर से तैयारी की जा रही है। उस दिन पूज्य गुरुदेव पंडित श्री राम शर्मा आचार्य के महापर्यन दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की जाएगी। गायत्री शक्तिपीठ में महिला मंडल के द्वारा सोमवार को गायत्री मां के गर्भ गृह का एवं मंगलवार को यज्ञ शाला का बृहत साफ सफाई की गई। देवालय संचालन प्रभारी सरिता पोद्दार ने बताया कि बुधवार को गायत्री जयंती के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ में पांच दिए गायत्री हवन यज्ञ किया जाएगा। गायत्री शक्तिपीठ में दैनिक हवन यज्ञ करने वाले पुरोहितों एवं परीव्रजकों को सम्मानित भी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- गायत्री जयंती एवं महाप्रयाण दिवस पर कार्यक्रम आज से उसी दिन पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आ...