बिजनौर, जून 25 -- गायत्री जयंती पर गायत्री ध्यान केंद्र में आयोजित दीप यज्ञ एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम में गायत्री महामंत्र का सामूहिक जप किया तथा विश्व शांति, मानव कल्याण और राष्ट्र की उन्नति की कामना की। कार्यक्रम के मुख्य यजमान अभिषेक गोयल एवं गौरी गोयल रहे। गुरूवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए दीप यज्ञ में श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर आहुतियां अर्पित कीं। यज्ञ के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया। वक्ताओं ने कहा कि गायत्री मंत्र मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करने वाला दिव्य मंत्र है। इसके नियमित जप, ध्यान और साधना से व्यक्ति के विचारों में सकारात्मकता आती है तथा जीवन में नैतिक मूल्यों का विकास होता है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने समाज में सद्भाव, नैतिकता, पारिवारिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं ...