रांची, अक्टूबर 4 -- रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के गायत्री नगर तिलता और संजय कॉलोनी में शनिवार को मां दुर्गा की प्रतिमाएं विसर्जित की गई। विसर्जन यात्राओं में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए, जिन्होंने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए और डीजे की धुन पर नृत्य किया। गायत्री नगर तिलता में 10 दिनी दुर्गा पूजा महोत्सव विसर्जन के साथ संपन्न हुआ। वहीं ढोल-नगाड़ों और शंखध्वनि के बीच पूजा समिति के सदस्यों ने प्रतिमाओं को नदी तट पर ले जाकर विसर्जन किया। मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, कोषाध्यक्ष धीरज तिवारी और मुख्य संरक्षक संतोष कुमार, पूर्व मुखिया मुकेश भगत की इस आयोजन में विशेष भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...