मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- गायघाट, एक संवाददाता। क्षेत्र के शिवदाहां बरैल से पांच वर्षीय एक बालक रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। बच्चे की मां शहनाज प्रवीण ने मंगलवार को बेनीबाद थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शहनाज प्रवीण ने बताया कि उनका पुत्र मो. अयान सोमवार की दोपहर टॉफी खाने के लिए एक रुपया लेकर पास की दुकान पर गया। टॉफी लेकर लौट भी आया। इसके बाद वह दोबारा घर से बाहर निकला, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका। इस संबंध में बेनीबाद थानाध्यक्ष साकेत कुमार शार्दूल ने बताया कि बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए लगातार खोजबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.