मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- गायघाट,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से 26 जनवरी को दो युवतियां लापता हो गईं। दोनों युवतियां अलग-अलग परिवार की बताई जा रही हैं। मामले को लेकर परिजनों ने गुरुवार को थाना में शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 26 जनवरी की दोपहर दोनों युवतियां घर पर ही थीं। शाम चार बजे के बाद दोनों लापता हो गई। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद पता चला कि दोनों किसी से फोन पर बात कर रही थी, जिस नंबर से बात हुई, वह नंबर मोबाइल से गायब है। इसके बाद लगातार विभिन्न जगहों पर खोजबीन की गई, लेकिन कुछ अता-पता नहीं चल सका। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। थानेदार सरुण कुमार मंडल ने बताया कि दोनों युवतियों की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...