मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- गायघाट। थाना क्षेत्र के धोबौली, लोहबंदरा, लक्ष्मण नगर, खजुरी, महमदपुर सूरा समेत अन्य गांवों में पुलिस ने शनिवार को 25 अभियुक्तों के घर इश्तेहार चस्पा किया है। ढोल-नगाड़े के साथ पहुंची पुलिस को देखकर गांव में हड़कंप मच गया। गायघाट थानेदार सरुण कुमार मंडल ने बताया कि फरार अभियुक्तों को आत्मसमर्पण के लिए कुछ महीने पहले नोटिस भेजा गया था। उन्होंने कहा कि 15 दिनों के भीतर कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.