गायघाट में भाजपा नेता को दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- गायघाट। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुंवर की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक कुमार और एनडीए कार्यकर्ताओं ने विजय कुंवर के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विजय कुंवर भाजपा की स्थापना काल से ही नहीं, बल्कि जनसंघ एवं आरएसएस के समर्पित कार्यकर्ता रहे। 1977 के छात्र आंदोलन में उनकी सक्रिय भागीदारी रही। 1980 में वे भाजपा के प्रथम मंडल अध्यक्ष बने। सांसद प्रतिनिधि शशांक शेखर चौहान, राघवेंद्र सिंह, संजागर सहनी, जयप्रकाश गामी, अरविंद कुमार अविचल, रोशन सिंह, प्रशांत ठाकुर, बिकाउ यादव, इसरार अहमद, प्रसन्नजीत कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील झा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.