मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- गायघाट, एक संवाददाता। एनएच 27 स्थित मैठी चौक के पास शनिवार अहले सुबह एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक व उपचालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। गनीमत रही कि कंटेनर दुकान पर नहीं पलटा। उस दौरान चाय-नाश्ते की दुकान में महिला दुकानदार अपनी बेटी के साथ सो रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि कंटेनर में मशीन का पार्ट्स लदा था। दुकानदारों ने बताया कि कंटेनर पहले सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराया, फिर पलट गया। बिजली के खंभे से टकराने के कारण दुकान पर कंटेनर नहीं पलटा। कंटेनर के केबिन से नशीले पदार्थ की पुड़िया और माचिस भी बरामद हुई है। इससे आशंका जताई जा रही है कि चालक नशे में था। गायघाट थानेदार राजा सिंह ने बताया कि कंटेनर को जब्त कर लिया गया है। फरार चालक और उपचालक की पहचान की जा र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.