मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 13 -- गायघाट, एक संवाददाता। दस वर्ष से गायघाट का विकास रुका हुआ था। अब कोमल सिंह के विधायक बनने पर फिर से विकास को गति मिलेगी। ये बातें वैशाली सांसद वीणा देवी ने शुनिवार को कहीं। वह शनिवार को केवटसा स्थित एसजी बैंक्वेट हॉल में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रही थीं। सभा को संबोधित करते हुए विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि एनडीए के सभी कार्यकर्ता विधायक प्रतिनिधि हैं। किसी कार्यकर्ता व आम जनता का काम रुकना नहीं चाहिए। ऐसी व्यवस्था करेंगे कि जब प्रखंड में जनता किसी काम से जाएं तो काम के साथ ही बीडीओ खड़े होकर उन्हें बैठाएं। नवनिर्वाचित विधायक कोमल सिंह ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के वादे को दोहराया। किसी काम के लिए कोई घूस मांगे तो सीधे फोन करने की बात कही। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का स्वागत मखाना ...