मुजफ्फरपुर, मई 24 -- गायघाट। भूसरा चौक पर रविवार को जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का स्वागत किया गया। बिहार निर्माण अभियान पर निकले प्रशांत किशोर कटरा में एक जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे। पार्टी नेता अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व मे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला से लाद दिया। प्रखंड अध्यक्ष राकेश रंजन चुन्नू, पूर्व मुखिया शशिभूषण कुंवर, मनीष भारद्वाज, शुभंकर सिंह, दीपक कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...