मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- गायघाट,एक संवाददाता। एनएच पर बबूलबन्नी पेट्रोल पंप के समीप रविवार को जुगाड़ गाड़ी से धान की बोरी गिरने से एक कार अनियंत्रित हो गई। इस बीच पीछे से आ रही दूसरी कार ने खड़ी कार में ठोकर मार दी। इसके बाद ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कार सवार व ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। कार सवार रंजीत शर्मा ने बताया कि वे सुपौल से दो अन्य साथियों के साथ पटना जा रहे थे। वहीं, दूसरी कार में दो महिलाएं और दो बच्चे समेत कुल पांच लोग सवार थे, जो समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर जा रहे थे। घटना के बाद ट्रक लेकर चालक भागने का प्रयास किया, जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रक चालक यूपी का मुरादाबाद निवासी मो. दाऊद है। ट्रक सिलीगुड़ी से स्क्रैप कपड़ा लेकर पंजाब जा रहा था। इस दौरान दरभंगा-मुजफ्फरपुर जाने वाली ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.