मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- गायघाट, एक संवाददाता। क्षेत्र के थलवारा गांव में मंगलवार को सड़क पार करने के दौरान जुगाड़ गाड़ी की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। किशोर थलवारा गांव निवासी मिथिलेश सहनी का 12 वर्षीय पुत्र शिवा कुमार था।परिजनों के अनुसार, एक जुगाड़ गाड़ी पर अनाज लादकर एक व्यक्ति जा रहा था। इस दौरान सड़क पार करने के क्रम में शिवा जुगार गाड़ी की चपेट में आ गया। बताया जाता है कि चालक के गाड़ी रोकने से पहले ही पहिया उसके सीने पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे जीवित होने की आस में तुरंत गायघाट सीएचसी ले गए। यह भी पढ़ें- रोडवेज बस की टक्कर से किशोर की मौत जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जुगाड़ गाड़ी को जब्त...