बक्सर, जून 21 -- ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। छोटकी गायघाट गांव में कुल देवता पूजनोत्सव सह 24 घंटे का अखंड रामचरितमानस पाठ श्रद्धा व भक्ति के माहौल में रविवार को संपन्न हो गया। इस धार्मिक आयोजन का नेतृत्व पूर्व पत्रकार व वर्तमान थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी रही तथा पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

धार्मिक आयोजन की महत्ता रामचरितमानस पाठ व भजन-कीर्तन के लिए डुमरी, पोखरहा, बक्सर, स्पही व गायघाट की विभिन्न गायन मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंडलियों के मधुर भजनों और मानस गायन से देर रात तक भक्ति की रसधारा बहती रही। इस अवसर पर मुखिया हरेंद्र सिंह, भाजपा नेता शंभूनाथ पांडेय, दिनेश तिवारी, धनजी पांडेय, भुटेली तिवारी, दिलीप चंद्रवंशी, बुआ तिवार...