मुजफ्फरपुर, अगस्त 26 -- गायघाट, एक संवाददाता। एनएच-27 स्थित रेला ढलान के पास बुधवार को लौकी लदी पिकअप वैन पलट गई। हादसे के बाद दरभंगा से मुजफ्फरपुर जाने वाली लेन में करीब आधे घंटे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। दुर्घटना में पिकअप चालक आंशिक रूप से घायल हो गया और लौकी एनएच पर बिखर गई। स्थानीय लोगों ने चालक का निजी चिकित्सक से इलाज कराया। घायल चालक गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिग्गाम्मा टोला का चंदन कुमार है।चंदन ने बताया कि वह पूर्णिया के टेलडिया से करीब 25 क्विंटल लौकी लेकर सीवान जा रहा था। इस बीच रास्ते में पिकअप खराब हो गई। दूसरी पिकअप से रस्सी के सहारे टोचन कर उसे मुजफ्फरपुर में मिस्त्री के पास ले जा रहा था। इसी दौरान रेला ढलान के पास पहिए में रस्सी फंसने से पिकअप वैन एनएच पर पलट गई। हादसे के बाद टोचन कर रहे पिकअप का चालक...