मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 20 -- गायघाट,एक संवाददाता। गायघाट गांव में शनिवार देर शाम आग लगने से दो घर खाक हो गए। अगलगी में चुनचुन सहनी की दो बकरियों की जलकर मौत हो गई। वहीं, रामप्रीत सहनी के घर में रखा सामान जल गया। आग से करीब पांच लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारी रहते हैं, लेकिन सड़क नहीं रहने के कारण अग्निशमन की टीम नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाया। मुखिया अजय कुमार उर्फ गुड्डू सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी सीओ को दी गई है। चुनचुन सहनी और रामप्रीत सहनी दोनों अन्य प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। दोनों की पत्नी मजदूरी कर बच्चों का पालन पोषण करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.