मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- गायघाट,एक संवाददाता। बेनीबाद के केवटसा में चास वास जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा का आमरण अनशन नौवां दिन भी जारी रहा। सैकड़ों आंदोलनकारियों ने बेनीबाद घाट पर बागमती आरती कर सरकार व प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। मंगलवार को अनशन स्थल पर भोगेंद्र सहनी पहुंचे व औराई क्षेत्र में तटबंध निर्माण हो जाने के कारण तटबंध के बाहर होने वाले जलजमाव की बात रखी। इसके साथ ही आंदोलन के समर्थन में ऐपवा नेता रानी प्रसाद व माले नेता विमलेश मिश्रा भी पहुंचे। मोर्चा के संयोजक जितेंद्र यादव, विश्वंभर प्रसाद यादव, राहुल कुमार, अजय कुमार, ठाकुर देवेंद्र सिंह, जगन्नाथ पासवान, राजेंद्र राय, मिथिलेश राय, विवेक कुमार, रानी प्रसाद राम, रामसजन राय, रामदरस राय, नवल किशोर सिंह, रवींद्र किशोर सिंह, राम अनेक राय, रामाशंकर राय व रंजीत सिंह...