मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- गायघाट। चास-वास-जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा का अनिश्चितकालीन अनशन सोमवार से शुरू होगा। रविवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नुक्कड़ सभा का आयोजन कर अनशन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। मोर्चा के नेता जितेंद्र यादव ने कहा कि कई वर्षों से बागमती पर तटबंध निर्माण के विरोध में सत्याग्रह, अनशन, जन मार्च, चक्का जाम, धरना-प्रदर्शन और महापंचायत की गई। दबाव के बाद 2017 में सरकार ने नदी विशेषज्ञों व अभियंताओं की एक रिव्यू कमेटी गठित की थी, लेकिन आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी कमेटी को संसाधन उपलब्ध नहीं कराया गया है। मोर्चा के संरक्षक देवेंद्र ठाकुर ने रिव्यू कमेटी को सक्रिय कर जनता से विचार-विमर्श के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.