प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 15 -- गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। सुबह घर से निकलकर गायघाट पुल पर पहुंची आशा कार्यकत्री ने जान देने के इरादे से सई नदी में कूद गई। नदी में मछली पकड़ रहे लोगों ने उसे बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मी उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। अंतू थाना क्षेत्र के राजापुर कला निवासी विनोद कुमार की 38 वर्षीय पत्नी अनीता देवी आशा कार्यकत्री है। वह बुधवार सुबह घर से निकलकर करीब साढ़े आठ बजे गायघाट पुल पर पहुंच गई। कुछ देर तक पुल पर रुकने के बाद अचानक सई नदी में कूद गई। यह देख करीब ही मछली पकड़ रहे लोगों ने उसे बाहर निकाला लेकिन वह घायल हो गई थी। परिजनों को सूचना देकर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। परिजनों ने बताया कि अनीता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज अजय कुमार अंचल ने बताया कि महिला की हालत खतरे से बाहर ...