गायघाट पुल के नीचे नदी में चला सफाई अभियान
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 31 -- गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। दूसरे दिन भी गायघाट पुल के नीचे नदी में जमा अपशिष्ट का सफाई अभियान चलाया गया। नगर पालिकाकर्मियों की ओर से और जेसीबी से सफाई चल रही है। अब राहगीरों के साथ आसपास रहने वालों को काफी सहूलियत होगी। सई नदी में गायघाट पुल के नीचे भारी मात्रा में अपशिष्ट पदार्थों का मलवा इकट्ठा हो गया था। जिसमें जानवरों के शव भी थे। दुर्गंध के चलते पुल के ऊपर से गुजरने वाले राहगीरों के साथ वहां आसपास रहने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वार्ड सभासद विजय बहादुर सिंह सोलंकी काफी दिनों से नदी की सफाई की मांग कर रहे थे। सोमवार को नगर पालिका कर्मियों की ओर से नदी में सफाई अभियान शुरू किया गया। लेकिन पूरी सफाई नहीं हो सकी। दूसरे दिन भी सफाई होती रही। लोगों ने कहा कि अगर ठीक से सफाई हो गई तो नदी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.