चंदौली, मई 19 -- चकिया/शिकारगंज, हिटी शिकारगंज के प्रतिबंधित खनन क्षेत्र में स्थित गायघाट गांव का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को विधान परिषद सदस्य और नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव गांव पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।

स्थानीय पुलिस के साथ संवाद एमएलसी लाल बिहारी यादव ने मौके से ही पुलिस अधीक्षक चंदौली से फोन पर वार्ता कर मामले में निष्पक्ष जांच कराने तथा ग्रामीणों के साथ किसी प्रकार की ज्यादती न किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कानून अपना कार्य करे, लेकिन निर्दोष लोगों को बेवजह परेशान करना उचित नहीं है।

खनन रोकने गई टीम का घेराव बीते दिनों गायघाट गांव में अवैध खनन रोकने गई वन विभाग और ...