मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- गायघाट, एक संवाददाता। केवटसा-बोचहां पीडब्ल्यूडी सड़क पर बेरुआ से पुलिस ने 88 लीटर विदेशी शराब लदी एक बाइक जब्त की। मंगलवार को हुई कार्रवाई में पुलिस को देखते ही शराब तस्कर फरार हो गए। थानाध्यक्ष सरुण कुमार मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक तस्कर सब्जी लोड करने वाले भक्कू (टोकरी) में शराब भरकर बाइक से कहीं खेप पहुंचाने जा रहा है। पुलिस सतर्क हो गई। इसी दौरान मैठी चौक की ओर से एक संदिग्ध बाइक गुजरती दिखाई दी, जिसका पीछा किया गया। पुलिस को देख तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गया। बाइक की तलाशी लेने पर भक्कू से शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त बाइक के आधार पर तस्कर की पहचान और तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...