मुजफ्फरपुर, जून 18 -- गायघाट, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पूरी स्मृति भवन में गुरुवार को जगतवीर राय को न्याय दो संघर्ष मोर्चा की लालबाबू सहनी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि देश में सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोग तबाह हैं। भाजपा और उनके सहयोगियों ने देश का शासन पूंजीवादियों के हाथ में दे दिया है। युवा नेता प्रभात किरण ने कहा कि जगतवीर राय की हत्या में दोषी थानेदार राजा सिंह को बचाने में प्रशासन लगा हुआ है। बताया कि 22 जून को समाहरणालय पर सांसद पप्पू यादव के नेतृत्व में हल्ला बोल सह धरना-प्रदर्शन होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजद नेता सुनील राय के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम गांवों का भ्रमण कर जनसंपर्क करेगी। रामबाबू सिंह मिनी, मो. इफ्तेखार आलम, सुनील कुमार र...