मुजफ्फरपुर, सितम्बर 10 -- गायघाट, एक संवाददाता। सतघट्टा में गुरुवार को एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका सतघट्टा निवासी रुपेश सहनी की 19 वर्षीया पत्नी अर्चना कुमारी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। घर में साड़ी के फंदे से अर्चना लटक रही थी। परिजनों ने फंदे से उतारकर बेड पर रख दिया था। इस संबंध में अर्चना के मायके वालों ने गुरुवार शाम गायघाट थाना में आवेदन दिया है। अर्चना के भाई समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर निवासी ललन कुमार ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहल अर्चना की शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। पति रुपेश सहनी ने बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे घर लौटने पर अर्चना झगड़ा करने लगी। गुरुवार सुबह देर तक अर्चना के कमरे से बाहर नहीं निकलने पर देखन...