गायघाट : महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत
मुजफ्फरपुर, जुलाई 5 -- गायघाट, एक संवाददाता। महुआरा निवासी छोटेलाल सहनी की 27 वर्षीया पत्नी नेहा कुमारी की दिल्ली में शुक्रवार को संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। रविवार को शव गांव लाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। नेहा के पिता कांटी थाना क्षेत्र के पकड़ी निवासी नंदकिशोर सहनी ने दामाद छोटेलाल सहनी पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि छोटेलाल का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम- प्रसंग है, जिस कारण नेहा को साथ में नहीं रखना चाहता था। नेहा अपने चार बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। करीब 15 दिन पहले पुत्री अपने चारों बच्चों के साथ दिल्ली गई थी। शनिवार को सूचना मिली कि नेहा की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। शव फंदे से लटका हुआ था।इधर, बेनीबाद थानेदार राजकुमार गौतम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.