मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- गायघाट, एक संवाददाता। लक्ष्मणनगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वेक्षण में लाभुकों से रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में खजुरी निवासी रामानंद कुमार व रोसड़ा निवासी विकास कुमार ने बीडीओ को आवेदन दिया है। पीड़ितों ने बताया कि वह पीएम आवास योजना के लिए सभी मानकों को पूरा करते हैं। बावजूद पंचायत सचिव व सर्वेक्षक द्वारा अयोग्य घोषित कर दिया गया है। आरोप लगाया है कि सर्वेक्षण के समय पंचायत सचिव बृजभूषण ठाकुर व उनके द्वारा पोषित बिचौलियों ने रिश्वत की मांग की। बीडीओ डॉ संजय कुमार राय ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...