गायघाट : खाद विक्रेताओं ने मांगपत्र सौंपा
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 20 -- गायघाट, एक संवाददाता। केवटसा में रविवार को जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा से मिलकर उर्वरक विक्रेताओं ने मांगपत्र सौंपा। उर्वरक संघ के जिलाध्यक्ष सुधांशु नारायण सिंह ने बताया कि खुदरा खाद विक्रेताओं को दुकान चलाने में कठिनाई हो रही है। उन्हें थोक विक्रेता के शोषण का शिकार होना पड़ता है। उन्होंने एफओआर पर खाद उपलब्ध कराने, खाद के साथ अन्य उत्पाद टैग नहीं करने व दुकानदारों का कमीशन समय पर देने की मांग की। प्रखंड अध्यक्ष ठाकुर ईश्वर सिंह, विकास सिंह आदि थे। मनीष वर्मा जदयू नेता नर्मदेश्वर सिंह के केवटसा स्थित आवास पर उनसे औपचारिक मुलाकात करने पहुंचे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.