मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- गायघाट,एक संवाददाता। बोआरीडीह पंचायत में कृषि इनपुट अनुदान राशि में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। मुखिया सरिता देवी ने शनिवार को बीएओ को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। मुखिया ने बताया है कि कृषि समन्वयक सुमेश्वर सिंह व किसान सलाहकार परशुराम कुमार ने बिना जांच कराए अयोग्य किसानों के खाते में अनुदान की राशि भेजवा दिया, जबकि सैकड़ों योग्य किसान इस लाभ से वंचित रह गए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जांच निष्पक्ष नहीं हुई तो प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बीएओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्य मिलने के बाद संबंधित कर्मियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...