रुद्रपुर, दिसम्बर 21 -- खटीमा। हिमनद वेलफेयर फाउंडेशन के शैरी सिंगर और उभरते गायक मान पानू ने अखबार के साथ दूरभाष पर प्रेस वार्ता की। शेरी सिंगर जहां उत्तराखंड की शान माने जाते है रशिया में अपने संगीत से उन्होंने धूम मचाई और खटीमा का नाम रोशन किया वही अब बग्गा चौवन के एक कच्चे मकान में रहने वाले वही पड़े बले मान पानू एक उभरते हुए भारतीय गायक, गीतकार और संगीत निर्माता के रूप में अपनी धूम मचा रहे है। मान पानु जिन्होंने वर्ष 2025 में अपने वायरल ब्रेकअप ट्रैक आई एम डॉन से संगीत जगत में विशेष पहचान बनाई है। वे मूल रूप से उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के खटीमा बग्गा चौवन से हैं और वर्तमान में मुंबई में सक्रिय हैं। मान पानू का जन्म 5 जुलाई को उत्तराखंड में हुआ। वर्ष 2025 तक उनकी आयु लगभग 25 वर्ष है। उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय से गणितीय विज्ञान ...