गायकी में अपना लोहा मनवा रहे हैं जमुआटांड़ के मन्नत
धनबाद, मई 20 -- शास्त्री नगर जमुआटांड़ निवासी सह ज्योतिषाचार्य मनदीप शास्त्री के पुत्र मन्नत पांडे (16) इन दिनों गायकी में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। बचपन से संगीत के प्रति गहरी रुचि रखने वाले मन्नत ने कई बड़े रियलिटी शो और टैलेंट प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। हाल ही में उनका चयन मुंबई के प्रसिद्ध टीवी रियलिटी शो हर घर टैलेंट में हुआ है। जहां वह टॉप-15 प्रतिभागियों में शामिल हुए। शो का प्रोमो राष्ट्रीय टीवी चैनल स्टार भारत पर प्रसारित होने के बाद परिवार और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। मन्नत का चयन इंडिया टैलेंट फ्लाइट में भी हुआ है। इस मेगा ऑडिशन में देश भर के लगभग दो लाख प्रतिभागियों में से उन्हें टॉप-50 में जगह मिली। उनका प्रोमो म्यूजिक चैनल नाइन एक्स एम और कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी रिलीज हो चुका है। प्रतियोगिता में निर्णायक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.