गामा रेडिएशन सेंटर एक वर्ष में तैयार होगा
नोएडा, जुलाई 28 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-28 स्थित मेडिकल डिवाइस पार्क में गामा रेडिएशन सेंटर बनाने के लिए चार कंपनियां आगे आई हैं। अब जल्द ही एक कंपनी का चयन कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। कंपनी को सेंटर का निर्माण एक वर्ष में पूरा करना होगा। सेंटर के निर्माण के लिए यीडा ने 19 जून को रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी की थी। 17 जुलाई को निविदा जमा करने का अंतिम समय था। 20 जुलाई को बिड खोली गई। इसमें साइमेक समेत चार कंपनियों ने आवेदन किया। इनमें एक कंपनी का चयन किया जाएगा। उसे सेंटर का काम एक वर्ष में पूरा करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.