मोतिहारी, जनवरी 2 -- घोड़ासहन। डीजे पर गाना बजाने से मना करने पर महिला को जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते मारपीट करने की घटना सामने आयी। मामले को लेकर बीरता चौक निवासी मुन्ना पासवान की पत्नी अनीता देवी ने पुलिस को दिये आवेदन में जमील मियां,साधु मियां व नसीम मियां को आरोपित करते मारपीट की शिकायत की। बेटी बचाने गई तो उसके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। घायलावस्था में उनका स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा आवेदन मिलने के बाद पुलिस को घटना स्थल भेज मामले की जांच की जा रही हैं. वहीं उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष के तरफ से भी मारपीट करने का आरोप लगाते थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस द्वारा दोनो पक्षो की आवेदन की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...