गाना बजाने में अनियंत्रित हुआ ऑटो, सवारियां घायल
फिरोजाबाद, मई 9 -- नगला बीच। थाना रजावली क्षेत्र में शुक्रवार को एक ऑटो चालक की लापरवाही के चलते सड़क हादसा हो गया। ऑटो चालक चलते वाहन में गाना बजाने में व्यस्त था, तभी सामने से आ रहे मैक्स वाहन से बचने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार कई यात्रियों को चोटें आई हैं। अरुण कुमार पुत्र उदय वीर सिंह निवासी बेलन गंज थाना रजावली अपनी मोबाइल की दुकान जा रहे थे। इसी दौरान वह जिस ऑटो में सवार थे, उसका चालक रास्ते में गाना बजाने में व्यस्त हो गया। तभी सामने से आ रही मैक्स वाहन के कारण दोनों वाहन असंतुलित हो गए और ऑटो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में कई सवारियां घायल हुईं, जबकि अरुण कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.