आगरा, दिसम्बर 13 -- कस्बे में शुक्रवार रात बरात में गाना बजाने को लेकर बरातियों और बैंड बाजा कर्मियों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई। एक बराती और एक बैंड कर्मी घायल हो गया। बरात में अफरा-तफरी मच गई। फतेहाबाद के मैरिज होम में फिरोजाबाद से बरात आई थी। बैंडबाजा बज रहा था। बराती डांस कर रहे थे। इसी दौरान गाना बजाने को लेकर बैंड कर्मियों और बरातियों के बीच विवाद हो गया। मारपीट होने लगी। बैंड कर्मी अंसार पुत्र अन्नू निवासी चौराहा मोहल्ला फतेहाबाद तथा बराती विष्णु पुत्र दीना निवासी मंटोला (आगरा) घायल हो गए। बरात में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद तरुण धीमान ने बताया कि बरात में गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था। घायलों का मेडिकल कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ह...